दूध व्यवसायी के पुत्र की हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, ग्राम सिलामई में हुई दूध व्यवसायी के पुत्र की हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 432/20 धारा 302, 394, 506 भादंवि* की घटना से सम्बंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटना:- दिनांक 14.10.2020 को वादी श्री नंदन पुत्र अमोल सिंह निवासी ग्राम सिलामई थाना जलेसर, एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी तथा उसका पुत्र खिलेंद्र गांव में ही दूध का काम करता है। दिनांक 13.10.2020 को गांव के ही छोटेलाल तथा उसके पुत्र उर्वेश,दुर्वेश व दुष्यंत ने रात्रि करीब 8:30 बजे वादी के घर में घुसकर वादी के पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है तथा उसके पास डेयरी के हिसाब के 12 लाख रुपए एक बैग में रखे थे जिन्हें यह लोग लूट कर तथा वादी तथा वादी के परिवारी जनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए हैं। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 432/20 धारा 302, 394, 506 भादंवि पंजीकृत किया गया तथा तत्काल मौके पर पहुंच एक आरोपी दुर्वेश को ग्रामीणों की मदद से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी:- दिनांक 15.10.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे दूसरे नामजद आरोपी दुष्यंत को समय प्रात: करीब 10.45 बजे निधौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- दुर्वेश पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी ग्राम सिलामई, थाना जलेसर, एटा।
2- दुष्यंत पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी ग्राम सिलामई, थाना जलेसर, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks