एटा-नृसंशय हत्याकाण्ड में एटा पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट मृतकों के परिजन, कर रहे उच्चस्तरीय जांच की मांग

*एटा-नृसंशय हत्याकाण्ड में एटा पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट मृतकों के परिजन, कर रहे उच्चस्तरीय जांच की मांग।*
एटा- कल शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में एक ही ब्राह्मण परिवार की पांच शव मिलने से पूरे शहर में दहशत का माहौल था। शवों की हालत देखकर पूरा मामला हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ कर रह गया था। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एटा पुलिस द्वारा आधिकारिक रूप से यह पुष्टि की गई के परिवार की बहू द्वारा मासूमों सहित सभी को मौत के घाट उतार कर स्वयं भी आत्महत्या की गई है। परंतु मृतकों की परिजनों की बात मानी जाए तो वह एटा पुलिस की इस कार्यशैली से कतई संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं उनका कहना है कि हमारे परिवार की किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी और ना ही परिवार के अंदर किसी प्रकार की कलह थी। परिवार जनों का कहना है इस पूरे जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए। इस पूरे मामले में आगे क्या होना है यह तो समय ही बताएगा परंतु इतना तय है के प्रभारी जनों के इस बयान से एटा पुलिस की कार्यशैली पर एक सवालिया निशान जरूर लग गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks