
कासगंज। सोरों नगरपालिका के भाजपा सभासद अमित मिश्रा द्वारा अपने आवास पर स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या सिस्टर भगिनी निवेदिता की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर उन्होंने सिस्टर निवेदिता को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सोरों नगर पालिका की चेयरमैन सुश्री मुन्नी देवी जी से अपने नासमझी भरे तथा गरीबों का अहित करने वाले कामों को त्यागने की अपील भी की , सभासद ने कहा कि सिस्टर भगिनी निवेदिता जो भारत की भी नहीं थी लेकिन भारतीय अध्यात्म से प्रभावित होकर उन्होंने भारत के गरीबों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया , और गरीबी का जीवन जी कर शिक्षा क्षेत्र मे वेतन लेकर आई हो लेकिन आपमे गरीबों के प्रति कोई समर्पण और सम्मान नहीं है आपको सिस्टर निवेदिता से कुछ सीखना चाहिए और भ्रष्टाचार व घोटाले त्याग गरीबों पर अत्याचार करने के स्थान पर उन्हें गले लगाना चाहिए उनकी मदद करनी चाहिए स्वाम विवेकानंद जी से ही प्रभावित मोदी जी योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार में हर और गरीबों के उत्थान के कार्य किए जा रहे हैं किंतु आप अपने नासमझी भरे फैसलों से भरे फैसलों से अपनी तपस्विनी माता जी की परवरिश को, शहर को शहरवासीयों को, समाज, संगठन एवं संस्कृति सभी को अत्यधिक लज्जित कर रही हो आपको अपने आप में सुधार लाना चाहिए ।