वसीम रिज़वी ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे ज़ुल्मों से जुड़े विषय पर बनाई फिल्म

वसीम रिज़वी ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे ज़ुल्मों से जुड़े विषय पर बनाई फिल्म

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के नेता वसीम रिज़वी ने एक फिल्म बनाई है. फिल्म का नाम “हेल्पलेस” रखा है. फिल्म में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली जुल्मों की कहानी को दिखाया गया है. खासतौर से धर्मपरिवर्तन की ज़्यादतियों को फिल्म में फोकस किया गया है. फ़िल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है. अगले सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज हो जाएगी. फिल्म की कहानी पाकिस्तान में रह रहे एक हिन्दू परिवार पर है. पाक के कट्टरपंथियों से तंग आकर एक महिला अपने बच्चे को हिन्दुस्तान की ज़मीन पर जन्म देना चाहती है.

फिल्म की कहानी के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी ने बताया पाकिस्तान में एक हिन्दू परिवार रहता था. पाक के कट्टरपंथी उस परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालते थे. लेकिन यह परिवार धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुआ. जिसके चलते पिरवार के मुखिया का मर्डर कर दिया गया. उसके बेटे को भी मार दिया गया.

उसके बाद यह लोग परिवार की बहु के पीछे पड़ गए. वो अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगी. वो मां बनने वाली थी. पति को ससुर के साथ ही मार दिया गया था. उसकी ख्वाहिश थी कि वो अपने बच्चे को पाक के बजाए भारत की ज़मीन पर जन्म दे. इसके लिए इधर से उधर दौड़ती रहती है. इस कोशिश में रहती है कि किसी भी तरह से भारत पहुंच जाए. इसके बाद की कहानी वसीम रिज़वी ने मीडिया से साझा नहीं की है. उनका कहना है कि फिल्म का अंत देखने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा. इस फिल्म को वसीम रिज़वी फिल्मस ने बनाया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks