
#Bulandshahar….
युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर अलीगढ़ में बेचा, फिर किया गैंगरेप
एक माह पहले अपह़त हुई लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती, चार गिरफ्तार
नगर के भूड़ क्षेत्र से अगवा हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़िता की मानें तो उसे प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर अलीगढ़ के युवक को बेच दिया गया। वहां चार युवकों ने उसके साथ कई दिन तक गैंगरेप किया। नगर पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 सितंबर को भूड क्षेत्र से 16वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की खोजबीन के दौरान पता चला कि दूसरे पक्ष का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। नगर पुलिस ने दबिश एक लड़की को अगवा करने के आरोपी युवक अबुल को दबोच लिया। अबुल की निशानदेही पर अलीगढ़ से लड़की को बरामद कर लिया गया।