भैंस चोरों ने किशोर समेत दो को मारी गोली

#Etah…

भैंस चोरों ने किशोर समेत दो को मारी गोली
◾हालत नाजुक देखते हुए दोनों को अन्यंत्र किया गया रेफर, हालत नाजुक
◾शुक्रवार की देर रात हुईं अलीगंज और अवागढ़ थाना क्षेत्र में घटनाएं
◾पुलिस चोरों की कर रही तलाश
अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने भैंस चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान 26 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र रमाकांत को चोरों ने गोली मार दी। युवक को घायल करने के बाद चोर भाग गए। युवक के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का इलाज आगरा में चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि भैंस चोर ने सोर मचाने पर युवक को गोली मारी है। युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। अभी तक तहरीर नहीं आई है।
वहीं दूसरी ओर अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गंगा निवासी श्रीकिशन की भैंस चोरी करने का शुक्रवार की रात प्रयास किया गया। भैंस चोरी करने के दौरान खटपट की आवाज होने पर श्रीकिशन का 14 वर्षीय धेवता अभिषेक पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला खंडा थाना बरहन जिला आगरा की आंख खुल गई और वह चोरों के पीछे दौडऩे लगा। इसी दौरान चोरों ने पीछा कर रहे अभिषेक के ऊपर गोली चला दी। गोली अभिषेक के कंधे को चीरती हुई निकली गई। गंभीर हालत में किशोर को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया है कि भैंस चोरों का पीछा करते समय किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks