
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, जसरथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ से अपहरण की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा *मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *घटना:*- दिनांक 29.09.2020 को वादी अनुज पुत्र राज कपूर निवासी दहेलीयापूठ थाना जसरथपुर एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 27.09.2020 को गांव के ही सनोज पुत्र जागेश्वर वादी की बहन को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 11/10/2020 को मु0अ0स0 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त सनोज को मुखबिर की सूचना पर दहेलीयापूठ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- अपह्रता को पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- सनोज पुत्र जागेश्वर निवासी दहेलीयापूठ थाना जसरथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:–
- उ0नि0 रोहिताश सिंह
- का0 हरिओम
- का0 संदीप।