
#Etah…
तीन दिन से गायब युवक का नहर में मिला शव
◾स्वजनों ने मृतक की पत्नी एवं उसके सहयोगियों पर लगाया हत्या करने का आरोप
◾अवैध सम्बंधों में अड़चन बनने पर घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी 32 वर्षीय गायब जयलाल लोधी पुत्र तोड़ी सिंह लोधी का शव तीसरे दिन कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कमसान के समीप नहर में मिला है। स्वजनां ने उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है और वारदात को अवैंध संबंधों में अड़चन बनने पर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।