प्रयागराज
भीड़ द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट सख्त,

हाईकोर्ट ने कहा भीड़ का पुलिस पर हमला सभ्य समाज की जड़ पर है हमला,
कोर्ट ने ऐसे मामले में सम्मन व चार्जशीट के खिलाफ याचिका की खारिज,
कोर्ट ने कहा दाखिल पेपर से स्पष्ट है कि लोगों ने कानून की खुली अवहेलना की है,
कोर्ट ने सड़क जाम कर पुलिस पर हमले की घटना को लेकर दाखिल चार्जशीट पर हस्तक्षेप से किया इंकार,
बिजनौर के श्योहरा थाना क्षेत्र के साहसपीर गांव के दो से तीन सौ लोगों ने किया था सड़क जाम,
जाम खुलवाने गई पुलिस पर भी किया था हमला,
कोर्ट के सम्मन आदेश के खिलाफ चार्जशीट रद्द करने की मांग में दाखिल याचिका की खारिज,
शहाबुद्दीन व अन्य की ओर से दाखिल थी याचिका,
जस्टिस जे जे मुनीर की एकल पीठ ने खारिज की याचिका।