
#Mainpuri…..
भैंस को चारा खिलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या,
तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में भैंस को चारा खिलाने गए 23 वर्षीय संजय उर्फ सुरेंद्र यादव पुत्र अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा तो परिवार परिजन मौके पर पहुंचे। जहां युवक का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव को भिजवाया है। शहर में हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है।
युवक रोज की तरह घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित प्लॉट पर भैंस को चारा खिलाने गया था। जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों के लेकर पहुंच गए। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।