डीएम, एसएसपी ने थाना अवागढ़, शकरौली में समाधान दिवस का किया निरीक्षण

डीएम, एसएसपी ने थाना अवागढ़, शकरौली में समाधान दिवस का किया निरीक्षण

क्षेत्र में कड़ी नजर रखते हुए पराली जलाने वालों पर सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जाएं

एटा। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से थाना अवागढ़ एवं शकरौली में आयोजित थाना समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। डीएम, एसएसपी ने इस दौरान सर्वप्रथम अवागढ़, शकरौली थाने पर समाधान दिवस के दौरान जनता की समस्याओं को सुना, कुछ प्रकरणों में टीम बनाकर मौके पर जाकर फरियादी की शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर स्थापित हेल्पडेस्क को क्रियाशील किया जाए, कोविड-19 की गाइडलाईन का पालन थाने पर होना चाहिए।

डीएम, एसएसपी ने कहा कि जो भी क्षेत्रीय भूमि विवाद हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। शासन द्वारा पराली न जलाए जाने एवं पराली उपयोग चारे अथवा खाद के रूप में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के उक्त आदेश के अनुपालन में यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया जाएगा, साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सत्यवीर सिंह, थाना स्टाफ आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks