तीर्थो के विकास से ही समृद्धशाली होगा देश-डा0 राजीव बरबारिया

*तीर्थो के विकास से ही समृद्धशाली होगा देश-डा0 राजीव बरबारिया, धर्मयात्रा महासंघ ने सोरों सूकर क्षेत्र को उत्त्तर प्रदेश तीर्थ सूची में लाने की मांग की* _सोरो – तीर्थ स्थानों के विकास की आवाज़ उठाने वाली संस्था धर्मयात्रा महासंघ की बैठक गुरुवार को महासंघ के नगर अध्यक्ष डॉ राजीव बरबारिया के आवास पर सतीश चौधरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।_ _बैठक का शुभारंभ भगवान वराह व माँ लक्ष्मी के चित्र के सम्मुख डॉ राजीव बरबारिया ,सतीश चौधरी,अमरीश निर्भय “शास्त्री “,विनोद कुमार दीक्षित (शास्त्री),राधाकृष्ण विजय ने दीप प्रज्वलित कर सस्वर स्वस्थि वाचन(मंगला चरण) के साथ किया।_ _बैठक में आदि तीर्थ शूकर क्षेत्र सोरों के सर्वागीण विकास के लिए योगी सरकार से शीघ्र तीर्थ को प्रदेश सरकार की सूची में शामिल करने की मांग तथा प्रसिद्ध पंचकोशीय परिक्रमा के अतिशीघ्र निर्माण कराने की मांग की।_ _बैठक को संबोधित करते हुए धर्मयात्रा महासंघ के नगर अध्यक्ष डॉ राजीव बरबारिया ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थो में वास करती है। तीर्थो का विकास ही भारत का विकास है। उन्होंने कहा तीर्थ स्थलों के विकास से ही देश समृद्धशाली होगा।_ _उन्होंने तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों के विकास के लिए समाज स्तर से , शासन स्तर तक रचनात्मक आंदोलन चलाने की जरुरत पर बल दिया।_ _उन्होंने कहा कि धर्मयात्रा महासंघ सोरो का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही लखनऊ जाकर माननीय मुख्यमंत्री से बार्ता करके शूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ का दर्जा दिलाने के लिए भर्सक प्रयास करेगा।_ _बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार को भगवान बराह की नगरी का समुचित विकास एवं शासन की तीर्थो की सूची में लाकर आदि तीर्थ शूकरक्षेत्र सोरों का गौरव बढ़ाने पर बल दिया।_ _कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्द्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिषभ भारद्वाज ने किया।बैठक को उमाकांत उपाध्याय ,लोकेश नंबरदार (एडवोकेट) ने भी सम्बोधित किया।_ _आशीष दौनेरिया ने आगुन्तको का आभार प्रगट किया। बैठक में प्रमुख रूप से राधाकृष्णविजय ,विनोद कुमार दीक्षित ,आशीष दौनेरिया, विजय दुबे, नीरज भारद्वाज,लोकेश नंबरदार,सतीश चौधरी,चंद्रकांत उपाध्याय,अभय मिश्रा,अंकुर दौनेरिया ,उमाकांत उपाध्याय,शुभम भारद्वाज ,नीरज उपाधयाय आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks