रविवार को हुई बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया क्षेत्र के ग्रामों में हुई तेज बारिश और हवाओं से सर्दी का एहसास होने लगा
रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली सुबह करीब 8:30 बजे तेज बरसात और तेज हवाएं चलने लगी इसी कारण सर्दी में वृद्धि हो गई रविवार को तेज बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई जबकि अभी किसान गेहूं की कटाई कर रहे हैं अभी कुछ किसान अपने गेहूं की कटाई कर रहे हैं और कुछ की कटाई हो गई है जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा लगातार बारिश होने के कारण खेतों में काफी पानी भर गया है जिससे गेहूं की फसल पर काफी प्रभाव पड़ेगा
रवि की फसलों पर बेमौसम बरसात आफत बनकर पड़ी है शनिवार सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर लगातार बरसात पड़ रही है किसानों को काफी चिंता खा रही है हवा के साथ हो रही तेज बरसात ने गेहूं की फसल को अधिक नुकसान पहुंचाया है खेत में खड़ी और खलिहान में रखी हुई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है तिलहन व दलहन की फसल भी खेतों में चौपट होती दिख रही है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है बरसात को लेकर किसानों के चेहरे पर बहुत बड़ी चिंता की लकीर दिख रही है