फिरोज़ स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के 9 माह की गर्भवती महिला के भर्ती न करने पर एसीएम 2 ने शुरू की हॉस्पिटल को सील करने की कार्यवाही,हॉस्पिटल के एमडी ने लिखित में मांगी माफी।*
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने एक महिला जो 9 माह से गर्भवती थी, उसका इलाज मेडिकल रोड, सर सैयद नगर के फिरोज़ स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चल रहा था। आज जब उस महिला की हालत खराब हुई और वह फिरोज़ हॉस्पिटल पहुंची तो हिस्पिटल के एमडी ने महिला को देखने व भर्ती करने से मना कर दिया और महिला को कहा कि डीएम से अनुमति लेकर आओ तब भर्ती करेंगे। महिला वापस घर आ गई और उसने सहायता के लिए डीएम से गुहार लगाई। डीएम श्री सिंह को जब पूरा प्रकरण पता चला तो उन्होंने एसीएम 2 रंजीत सिंह के साथ एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर तथा डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ को जांच के लिए फिरोज़ हॉस्पिटल भेजा।एसीएम 2 श्री सिंह के नेतृत्व में जब टीम फिरोज़ हॉस्पिटल पर पहुंची तो हॉस्पिटल के एमडी से पूरे प्रकरण के बारे में पूछताछ की। हॉस्पिटल के एमडी ने कहा कि आईएमए के निर्णय पर महिला को देखने और भर्ती करने से मना किया था और डीएम की अनुमति के लिए बोला था।जब एसीएम 2 ने आईएमए के निर्णय के पत्र और डीएम से अनुमति लेने सम्बन्धी दस्तावेज मांगे तो हॉस्पिटल के एमडी कुछ न दिखा सके। हॉस्पिटल के एमडी ने आईएमए का झूठा सहारा लिया और डीएम की अनुमति के सम्बंध में भी गलत जानकारी दी। उसके पश्चात भी उन्होंने महिला मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। इस पर जब एसीएम 2 श्री रंजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ हॉस्पिटल को सील करने की कार्यवाही शुरू की तो हॉस्पिटल के एमडी ने माफी मांगते हुए महिला मरीज को भर्ती करने और इलाज करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में फिरोज़ हॉस्पिटल के एमडी के द्वारा लिखित में भी माफीनामा डीएम अलीगढ़ को प्रस्तुत किया है।