बजंरगदल का संगठन किसी के विरोध मे नही बल्कि हिन्दुओं को चुनौती देने वाले असमाजिक तत्वों के लिए वना है

एटा,8अक्टूवर।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि आज का दिन विश्व हिन्दू परिषद के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है 8अक्टूवर 1984 को बंजरग दल की स्थापना अयोध्या मे हुई”श्री राम जानकी रथ यात्रा” अयोध्या से प्रस्थान के समय तत्कालीन सरकार ने सुरक्षा देने से मना कर दिया उस समय संतों के आवाहन पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा वहाँ उपस्थित युवाओं को यात्रा की सुरक्षा का दायित्व दिया गया।श्री राम के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे है।उसी प्रकार आज के युग मे श्रीराम के लिए यह बंजरगियो की टोली “बंजरग दल”के रुप मे कार्य कर रही है।बजंरगदल का संगठन किसी के विरोध मे नही बल्कि हिन्दुओं को चुनौती देने वाले असमाजिक तत्वों के लिए वना है।आज बजंरग दल पूरे देश मे सेवा सुरक्षा संस्कार पर कार्य कर रहा है।
श्री चौहान ने कहाँ कि1992 की कार सेवा मे सम्पूर्ण हिन्दू समाज आक्रोश प्रकट हुआ और इतिहास बन गया।सम्पूर्ण देश का बजंरग दल पर विश्वास हो गया कि हिन्दू समाज व हिन्दू मान बिन्दुओ की रक्षा मे बजंरग दल सक्षम है।फिर 1993मे बजंरग दल का अखिल भारतीय संगठनात्मक स्वरूप तय हुआ तथा सभी प्रान्तों मे बजंरग दल की इकाई घोषित हो गई, आज पूरे देश मे बजरंग दल सक्रिय है इस समय हिन्दूओ का वल बजंरग दल है तथा समाज मे तेजी से फैल रहे लव जिहाद, गौमाता की रक्षा,माताएं बहिनों की सुरक्षा करते हुए हमारे बहुत से कार्यकर्ताओ ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी लेकिन कर्तव्यों से पीछे नही हटे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks