
*#Etah…* *एलईडी बैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से किया रवाना* *◾कोरोना संक्रमण के बचाव व संचारी रोग दस्तक अभियान के प्रति एलईडी बैन गांव- गांव ,शहर- शहर जाकर लोगों को करेगी जागरूक* *◾एटा की होगी जीत-कोरोना की होगी हार एलईडी बैन करेगी अब प्रचार* जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी तथा उनकी विभागीय स्वच्छता टीम के द्वारा गांव, शहर में व्यापक प्रचार प्रसार ,कोरोना संक्रमण के व साफ-सफाई के प्रति लोगों को दिन प्रतिदिन जागरूक किया जा रहा है । 30 दिनों के लिए जनपद में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी बैन के माध्यम से भी कंटेंटमेंट क्षेत्र, शहर के प्रमुख चौराहे पर कोविड-19 के दृष्टिगत व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविन्द गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार उपस्थित रहे।