
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्र में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 296/2020 धारा 376 भादवि* में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 09.09.2020 को वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनाँक 09.09.2020 को अपनी ननिहाल से घर जाते समय वादिया के ही गांव के रिंकू उर्फ रूपेन्द्र पुत्र प्रेमपाल ने वादिया को नौकरी का झांसा देकर रोडवेज़ बस से बहरोड़ राजस्थान अपने कमरे पर ले गया एवं वादिया के साथ जबरन बुरा काम किया है। इस सूचना पर *थाना अवागढ़ पर मुअसं- 296/2020 धारा 376 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* दिनांक 08.10.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवक को जलेसर तिराहा किला बाइपास रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रिंकू उर्फ रूपेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम भैंसना थाना अवागढ़ एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उप निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह
2- आरक्षी अनिल कुमार