डीएम ने एसपी ने प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारन्टाइन स्थल का किया निरीक्षण-रिपोर्ट,मोहम्मद जीशान

शाहजहांपुर  डीएम ने एसपी ने प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारन्टाइन स्थल का किया निरीक्षण**


शाहजहाँपुर। अन्य प्रदेश से आने वाले प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों क्वारन्टीन किया जाएगा। यह बात जिलाधिकरी इन्द्र विक्रम सिंह ने राजकीय कन्या इण्टर कालेज तिलहर के निरीक्षण दौरान कही। उन्होंने कहा कि 5,6 दिनों के बाद अन्य प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों की आने की सूचना शासन स्तर से प्राप्त हुई है। जिसमें हरियाणा स्टेट से लगभग 600 प्रवासी मजदूरों की आने की आशंका जताई जा रही है।

जिसको ध्यान में रखते हुए तहसील स्तर पर 14 दिनों तक प्रवासी मजदूरों को क्वारन्टीन करने व्यवस्था की जाएगी। श्री सिंह ने अधिग्रहित राजकीय कन्या इंटर कालेज में शौचालय की व्यवस्था देखी । विद्यालय में लगभग 16 शौचालय है जिसपर जिलाधिकरी ने सन्तोष व्यक्त किया । उन्होंने ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की नहाने के लिये अच्छे तरीके से व्यवस्था की जाए।

उन्हें मनोरंजन हेतु टीवी की भी व्यवस्था कर दी जाए ताकि वह क्वारन्टीन की अवधि में अपना समय सुविधा जनक तरीके से काट सके। डीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूर अगर स्वेच्छा से भोजन बनाना प्रसन्द करते है तो उन्हें छूट दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks