
सपा की हुई मासिक बैठक संपन्न
कोंच स्थानीय मथुरा प्रसाद गार्डन में समाजवादी पार्टी कोंच नगर इकाई की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष सपा छोटू टाईगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का सफल संचालन नगर महासचिव डॉ शिवम यादव ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निरंजन ने कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में अधिक से अधिक से नाम जुड़वाने का काम करें। उन्होंने कहा जब मतदाता अधिक होगें तो हमारे प्रधान और जिला पंचायत सदस्य अधिक से अधिक जीत कर आयेंगे विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भैया ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को मिलने से कोई नहीं रोक सकता है इस लिए सभी लोग मतदाता सूची में वोट बढ़वाने का काम अधिक से अधिक करें। मासिक बैठक में प्रमुख रूप जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निरंजन राजू चमरसेना,विधानसभा अध्यक्ष माधौगंढ प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भईया,पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी रहम ईलाही क़ुरैशी,पूर्व जिला सचिव इस्तखार अहमद गुड्डू,नन्नू कुरैशी,कमरूदीन मंसूरी,आत्म प्रकाश पटेल,विशाल गुप्ता छोटू बहरे,भारत सिंह पटेल मंत्री,सचिन यादव दाऊ,अवधेश कुशवाहा,सोबी मंसूरी,अभिनाश मिश्रा,मुन्ना कुरैशी मन्त्री,गौरव गुर्जर,गुफरान आज़म,विकास पटेल,रिहान अहमद सिद्दीकी,दिलीप अग्रवाल,इमरान ख़लीफ़ा,श्यामू यादव,महबूब खान,पीयूष अग्रवाल,महिला सभा ममता वर्मा,कमलेश देवी,अर्चना गोस्वामी,हिमानी वर्मा,सावित्री देवी,नीता देवी,मालती देवी,रीता देवी आदि सपाजन मौजूद रहे।