डीएम ने जागरूकता वाहनों को कलक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

एटा,*डीएम ने जागरूकता वाहनों को कलक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना* *कृषि अवशेष अपशिष्ट को खाद बनाने, पशुओं को चारे के रूप में उपयोग करें-डीएम* जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बुधवार को प्रातः किसान भाईयों द्वारा पराली न जलाए जाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन क्षेत्रीय ग्रामीणजनों को पराली के सदुपयोग आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होने बताया कि दो एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों के लिए रू0 2500 प्रति घटना, दो से पाॅच एकड़ भूमि रखने वाले लघु कृषकों के लिए रू0 5000 प्रति घटना, पाॅच एकड़ के अधिक भूमि रखने वाले बड़े कृषकों के लिए रू0 15000 प्रति घटना दण्ड का प्रावधान है। घटना अनुश्रवण रिमोट सेंसिंग विभाग द्वारा उपग्रह के माध्यम से किया जाता है और घटनाओें का विवरण विभागीय बेव-साइट पर अपलोड कर दिया जाता है, फलस्वरूप किसी भी परिस्थिति में जलाये गये फसल अपशिष्ट की घटना को छुपाना गोपनीय रख पाना सम्भव नहीं होगा। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, सुधीर तोमर सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks