
*#Agra….* *आगरा-दिल्ली मार्ग पर गैस से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला* आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बुधवार को एक एलपीजी टैंकर के केबिन में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहे एलपीजी के टैंकर के केबिन के एक हिस्से में गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट कारगिल पेट्रोल पंप के सामने अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह टैंकर को रोक दिया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर दो दमकल आ गई। कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया गया। टैंकर की वजह से हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने टैंकर को साइड में कराने के बाद किसी तरह जाम खुलवाया।