विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु डीएम, एसएसपी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

एटा। विद्युत विभाग के कल 5 अक्टूबर से चल रहे पूर्ण कार्य बहिष्कार, हडताल से आमजन को दिक्कत न उठानी पडें, इसके दृष्टिगत विधुत आपूर्ति को सुचारु बनाये रखने के लिये जिलाधिकारी सुखलाल भारती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने देर शाम विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से अपील की कि आमजन के हित को ध्यान में रखें, विद्युत आपूर्ति निरंतर चलती रहनी चाहिए।
डीएम, एसएसपी ने कहा कि सभी फीडरों से आपूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित हो, इस इस हेतु फीडर पर बैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें, जिससे कि आमजनमानस को किसी प्रकार की समस्या ना हो। विद्युत से जुड़ी जो भी समस्या आये, उसका तत्कालिक रुप में समाधान करें तथा किसी भी दशा में विधुत आपूर्ति को बाधित न होने दें।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, एएसपी ओपी सिंह, अधीक्षण अभियंता संदीप मित्तल, अधिशासी अभियंता विद्युत आरबी राय, सोपाली सिंह, एपी सिंह आदि मौजूद रहे।