एटा के नृशंस हत्याकांड की न्यायिक जांच हो : पवन पाण्डेय
********************************************
जनपद एटा के मोहल्ला श्रृंगारपुर में निवास कर रहे ब्राह्मण परिवार के ७५ वर्षीय मुखिया श्री राजेश्वर प्रसाद पचोरी सहित उनकी पुत्रवधू , दो नाती एवं उनकी पुत्रवधू की छोटी वहन की गत रात्रि में बेरहमी से की गई हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है, मानवीय संवेदनाओं का गलाघोंट करके की गई इन सामूहिक नृशंस हत्याओं से मन काफी आहत हुआ है इस हृदय विदारक घटना के प्रति मन में ना ना प्रकार के विचार भी यक्ष प्रश्न बन कर उभर आए हैं कि स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री राजेश्वर प्रसाद पचोरी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा में लगा दिया हो उनके परिजनों की जीवन लीला को काल इस तरह निर्दयतापूर्वक ग्रस जाएगा विश्वास नहीं होता है, मन घटना के बारे में सोच सोच कर सिहर रहा है कि गत काल रात्रि में एक बुजुर्ग ब्राह्मण निर्दयी हत्यारे से अपनी पुत्रवधू , अबोध नातियों की जान बचाने के लिए बार बार गिड़गिड़ाया होगा , काल को सर पर मंडराते हुए देखकर मुकाबला भी अवश्य किया होगा ? हत्यारे ने कितनी निर्ममता से इस घिनौने हत्याकांड को अंजाम दिया होगा, निर्ममतापूर्वक किया गया यह जघन्य हत्याकांड किसी बड़ी साजिश एवं षणयंत्र की ओर इशारा भी कर रहा है ? जिनका उत्तर हम सबको राज्य सरकार , स्थानीय पुलिस- प्रशासन के साथ मिलकर खोजना होगा और इस जघन्यतम हत्याकांड को अन्जाम देने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के हत्यारे को फांसी के फंदे तक पंहुचाना ही होगा , तभी असमय काल के गाल में समा गए दिवंगत आत्माओं को शांति मिलेगी ।
भारी मन से दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी शौक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करता हूँ कि इस जघन्य घटना की न्यायिक जांच कराई जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए ।