
देश के 8 शहरों में उत्तर प्रदेश के 6 शहर सबसे अधिक प्रदूषित मिले हैं। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर यूपी में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। जबकि देश में भिवंडी सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। इसका एयर क्वालिटी इंडेक्स 259 रहा है। जबकि मुजफ्फरनगर का 231 है। लखनऊ की हवा में पहले से सुधार हुआ है। यहां एक्यूआई 209 पाई गई है।
मुरादाराजधानी लखनऊ में भले ही वायु प्रदूषण में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी शहर ऑरेंज जोन में है और इसकी हवा सेहत के लिए ठीक नहीं है। देश में सोमवार को जो आठ शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित पाए गए। उनमें लखनऊ छठे स्थान पर है। यूपी के जो छह शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित मिले हैं उनमें मुजफ्फरनगर 231, बुलंदशहर 229, मुरादाबाद 223, गाजियाबाद 216, लखनऊ 209 तथा मेरठ का एक्यूआई 204 रहा है। इनके अलावा यमुनानगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 मिला है।