
एडीएम व एएसपी ने सयुंक्त रूप से किया विधुत केन्द्रो का निरीक्षण
एटा ! आज सोमवार को एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के संबंध में विधुत उपकेन्द्र गगंनपुर एवं ठंडी सड़क सहित रेलवे रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते हडताल के दौरान आने वाली स्तिथियों का अवलोकन कर उसमे सुधार किऐ जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए !