जेएन मेडिकल के डॉक्टर व गर्भवती महिला समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव

जेएन मेडिकल के डॉक्टर व गर्भवती महिला समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार को कोरोना संक्रमित के दो मामले सामने आए हैं। इनमें जेएन मेडिकल के एक डॉक्टर व महिला शामिल हैं। जांच में ये दोनों ही पॉजिटिव मिले हैं। महिला जयगंज की है। यह महिला कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में जांच कराने गई थी। महिला आठ माह से गर्भवती है। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अहम बात यह है कि अब तक अलीगढ़ में कुल 11 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जेएन मेडिकल की दो महिला डॉक्टर, एक पुरुष डॉक्टर व नौ अन्य हैं। नौ पॉजिटिव मेंं एक की मौत हो चुकी है। एक की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सात का इलाज चल रहा है। इस तरह अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 पहुंच गई है।

AMU के डॉक्टरों में खलबली

बुखार व अन्य लक्षण दिखाई देने पर जांच को पहुंची डॉक्टर का टीम ने तत्काल सैंपल ले लिया। करीब 60 मरीजों के सैंपल शुक्रवार को हुए। शाम को रिपोर्ट आई तो डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को सूचना दी। पहले से संक्रमित अन्य डॉक्टर व उनके संपर्क में आए लोगों से संबंध न होने से यह और ज्यादा ङ्क्षचता की बात है। अब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों समेत नौ लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एक की मौत हो चुकी है। एक ठीक हो गया है। अब संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए स्वजन व अन्य लोगों का विवरण जुटाया जा रहा है।
फैज मस्जिद के 10 जमाती डिस्चार्ज

छेरत मेडिकल कॉलेज में नौ अप्रैल से क्वारंटाइन शाहजमाल फैज मस्जिद से लाए गए इमाम समेत 10 जमाती शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिए गए। जिले का सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव व फीरोजाबाद निवासी युवक इसी मस्जिद से पकड़ा गया था। वर्तमान में वह हरदुआगंज कोरोना अस्पताल में भर्ती है। उपचार के बाद वह ठीक हो चुका है। उसकी तीसरी व चौथी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks