जिला मुरादाबाद की थाना डिलारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई दिनों से शातिर अपराधी की तालाश चल रही थी जिसको मुखबिर की सूचना पर डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डिलारी थाना प्रभारी सतराज सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई वांछित अपराधियों पर कसा शिकंजा,
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डिलारी पुलिस द्वारा की गई बड़ी कर अपराधी दिलशाद व इरशाद को इन धाराओं में मु0अ0सं0 479 /12 धारा 147/395/427/504/336 व मु0अ0सं0 165/18 धारा 376 मु0अ0सं0 409/17 धारा 420,307,504,506 और भी अन्य बहुत धाराएं पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया
मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डिलारी थाना पुलिस ने पेशेवर भू-माफिया शातिर किस्म के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एव क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के निर्देश पर डिलारी थाना प्रभारी सरताज सिंह ने सह टीम के साथ मुखबिर की सुचना पर दिलशाद व उसके सहयोगी इरशाद को आज दोपहर 2 बजे ग्राम सलेमसराय के पास चटकाली मोड़ पर से गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें बलात्कार व हत्तिया जैसी घटना को अंजाम देने वाले फरार चले रहे शातिर अपराधी की तलाश की जा रही थी जिसे आज डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।
जबकि डिलारी थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया की इन अपराधियों पर हत्तिया समेत बलत्कार भू माफिया जैसी धाराएं पंजीकृत है इन दोनों अपराधियों को हमारी टीम ने बड़ी मशक्क्त के साथ पकड़ा टीम में थानाध्यक्ष सतराज सिंह थाना डिलारी
अमित कुमार उ०नि० थाना डिलारी विजय कुमार थाना डिलारी वीरेंद्र चौधरी थाना डिलारीसविता थाना डिलारी मौजूद रहे।