नाबालिग को नींद की दवा देकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

गुजरात : नाबालिग को नींद की दवा देकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की युवती से गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से देशभर में नाराजगी है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की 4 अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इसमें जामनगर में 17 साल की नाबालिग को नींद की दवा पिलाकर 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार हो गया है। महीसागर जिले के संतरामपुर में 2 युवक ब्लैकमेल कर बीते 15 दिन से एक महिला के साथ लगातार गैंगरेप कर रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वडोदरा में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। बोडेली में फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर युवक ने युवती से दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के केसों की संख्या उत्तर प्रदेश की तुलना में गुजरात में भले ही कम हो, लेकिन फिर भी राज्य में इस प्रकार के अपराधों की संख्या कम नहीं है।

गुजरात सरकार के स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 2014 में अभी तक पीड़ित महिलाओं की दर हर साल लगभग 1400 घटनाएं दर्ज होती हैं। जबकि बीते दो साल में ही दुष्कर्म और छेड़छाड़ के 4 हजार से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। साल 2014 के बाद राज्य में हर रोज दुष्कर्म की लगभग एक घटना तथा छेड़छाड़ की 3 घटनाएं दर्ज हैं।

बीते मार्च में राज्य सरकार द्वारा जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले दो साल में राज्य में दुष्कर्म के 2723 केस दर्ज किए गए थे, जिसमें से 41 सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं थीं। दूसरी ओर 20 सितंबर को लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुजरात में महिलाओं के खिलाफ अपराध के पेंडिंग केसों की संख्या 81,138 है, जबकि पोस्को के तहत दर्ज पेंडिंग केसों की संख्या 6,947 है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks