लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 415/2020 धारा 392, 323, 504, 506 भादवि की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 04.09.2020 को वादी श्री सतीश पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम नगरिया चौकी थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 03.09.2020 को शाम के समय वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी श्याम उर्फ सौरभ, अवनीश, मंत्री व पवन ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करके लात घूंसों से मारपीट करने लगे और तमंचा के बल पर वादी का मोबाइल तथा 4300 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0- 415/2020 धारा 392, 323, 504, 506 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त मंत्री उर्फ विपिन को नगला मोहन वाले रास्ते पर बम्बा की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- मंत्री उर्फ विपिन पुत्र रामधार निवासी नगला मोहन थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः
1- थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा
2- उ0नि0 जवाहर सिंह धाकडे
3- का0 देवेन्द्र कुमार
4- का0 ललित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks