पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला
दो दिन बाद बरामद हुई लाश

एटा
पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला
दो दिन बाद बरामद हुई लाश
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव केसरपुर की घटना
गांव केसरपुर निवासी वीरेश कुमार (52) पुत्र घनश्याम सिंह की पीट-पीटकर शुक्रवार की रात पत्नी मामता देवी ने अपने भाई गिरीशचंद्र के साथ हत्या कर दी। शव को मकान के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया गया। दो दिन से व्यक्ति के गायब होने पर परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान खेत से रविवार की शाम को शव बरामद किया है। चचेरे भाई अखिलेश पुत्र गिरंद सिंह का आरोप है कि वीरेश कुमार शराब पीने का आदी था।
पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने हत्या की साजिश रची और षड्यंत्र में भाई गिरीश चंद्र पुत्र रामदास निवासी नगला लौहारी थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद को शामिल कर लिया। 
दो दिनों से गायब वीरेश के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को शक के आधार पर सूचना दी गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की घटना का पटाक्षेप कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks