
#Lucknow….
योगी सरकार ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की
उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को इस बात के आदेश दे दिए है। सीएम ने यह फैसला अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के हाथरस से लौटने के बाद लिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी है।