
*#Etah… *सीओ ने की संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग* शनिवार को दोपहर शहर के जीटी रोड स्थित हाथी गेट चौथरा कोतवाली नगर के समीप क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग कराई। इस सघन चैकिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। न सिर्फ चौराहा बल्कि बीच रास्ते में पुलिस की टीमों से चैकिंग कराई गई। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। कई वाहनों को रोककर चालान भी काटा गया।