मद्रा खेल मलिक मांटेसरी स्कूल के पास मे हद से ज्यादा गंदगी-रिपोर्ट,जीशान

शाहजहांपुर  के मोहल्ला मद्रा खेल मलिक मांटेसरी स्कूल के पास मे हद से ज्यादा गंदगी है

और कोई साफ सफाई नहीं नगर पालिका वाले भी ध्यान नहीं दे रहे हैं मोहल्ले वालों का कहना है कि हम बार-बार नगर पालिका एक कर्मचारी से शिकायत कर चुके हैं उसके बावजूद भी यहां पर कोई साफ सफाई नहीं हो रही है और सारी गंदगी नाले में जा रही हैं

वह रास्ता जोकि लोहार वाले चौराहे से होता हुआ मद्रा खेल मलिक मांटेसरी स्कूल के पास आता है और वहां से ककरा को चला जाता है इस गंदगी की वजह से काफी लोगों को वहां पर से निकलने में दिक्कत व संकट हो रहा है बच्चे बूढ़े वहां पर से नहीं निकल सकते काफी दिन हो गए वहां पर से कोई गंदगी नहीं उठाई जा रही है नगरपालिका से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है शौकत घड़ी वाले के घर के पास रेलवे लाइन कूड़ा पड़ा हुआ है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks