
*#Etah…* *निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार* *धरने पर बैठकर कर्मचारियों ने एक सुर में मागें उठाईं* धरने की अध्यक्षता जंट सिंह यादव ने की। समिति के संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारियों के विरुद्ध हैं। निजीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जंट सिंह ने कहा कि सरकार विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करें निजीकरण बंद करे, रोजगारों को बढाएं। पूर्वांचल के निजीकरण को तत्काल रोका जाए। कार्य बहिष्कार के दौरान अधीक्षण अभियंता संदीप मित्तल, सोपाल सिंह, आरबी राय, राधेश्याम गुप्ता, एपी सिंह, केएच खान, योगेश कुमार, पंकज बघेल, अजीत उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, बदन सिंह, सुमित सोनी, प्रवीन कुमार मथुरिया, वीरेश यादव, महेश चन्द्र, विनोद कुमार, प्रेमपाल सिंह, संदीप कुमार, चन्द्रबोस, लक्ष्मण सिंह, मुनेश चन्द्र, दिगम्बर सिंह, मधुकर, अनूप कुमार, हरीश चन्द्र, दुर्मिल कुमार, मिथलेश देवी, राजकुमारी, सरितादेवी, पुष्पादेवी उपस्थित रहीं।