टूंडला उपचुनाव
नौ अक्तूबर से होगा नामांकन

टूंडला उपचुनाव
नौ अक्तूबर से होगा नामांकन
◾कंट्रोल रूम शुरू
◾प्रशासन ने जोन और सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र
◾बूथों का सत्यापन कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देंगे जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट
◾ढाई हजार कर्मचारी होंगे तैनात
◾कार्मिकों की सूची तैयार करने में जुटे अधिकारी
फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को टूंडला उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 37 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही अफसरों की तैनाती कर दी गई है। शीघ्र ही उनका प्रशिक्षण एमजी कॉलेज में होगा। 
टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन नौ अक्तूबर से प्रारंभ होंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ नेहा जैन के निर्देशन में विकास भवन में कार्मिक विभाग सक्रिय हो गया है। चुनाव में ढाई हजार से अधिक कार्मिकों की जरूरत होगी।
सूची फाइनल किए जाने के साथ इनके ईवीएम की प्रशिक्षण की तिथि तय करते हुए एमजी कॉलेज में प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks