
एटा,3अक्टूवर।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिहँ चौहान ने बताया कि दिनांक 2-10-20को विश्व हिन्दू परिषद की ब्रज प्रान्त की बैठक राव महेंद्र पाल सिहँ सरस्वती शिशु मन्दिर, विलराम गेट कासंगज पर सम्पन्न हुई।बैठक मे अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद माननीय आलोकजी व सयुंक्त केंद्रीय मंत्री राघवल्लू जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक का संचालन प्रान्त मंत्री राजीव जी ने किया।
बैठक मे अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय आलोक जी ने कहाँ कि अयोध्या मे वन रहे श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले राष्ट्रव्यापी अभियान 15 जनवरी2021 से 28 फरवरी2021, तक चलेगा जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता 11करोड़ परिवार व 4.5 करोड़ गाँवो मे जाकर 10रुपये से लेकर 100 रपये तक का धन सग्रंह एक परिवार से करेंगे। इसी तरह पूरे ब्रज प्रान्त के हिस्से मे लगभग 11000 गाँव आयेंगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि एटा मे विश्व हिन्दू परिषद की जिला कार्यकारणी भंग चल रही थी जिसमे ब्रज प्रान्त के मंत्री राजीव जी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा कि जिसमे सुरेश पाल सिहँ जी, जलेसर वाले को जिलाध्यक्ष विहिप, प्रभात कुलश्रेष्ठ जी को जिलामंत्री विहिप, दीपक कुशवाहा जी को जिला संयोजक बंजरग दल,निशा चौहान जीको जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी, देवेंद्र कुमार लोधी जी को विभाग संयोजक बंजरग दल की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा जिलामंत्री व जिला संयोजक को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर जिले की पूरी कार्यकारणी का गठन कर ले।