मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काजीपुरा गांव के समीप शनिवार की सुबह नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बाद में उसका शव बरामद किया गया। जिसके बाद कोहराम मच गया। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक 14 वर्षीय शोएब चांदखेड़ी गांव निवासी रहमत अली का पुत्र था।जोकि हाफिजे कुरान था |
![]()
मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी संबंधित नदी में डूबकर कई मौतें हो चुकी है। बताया जाता है कि शोएब गांव चांदखेड़ी निवासी शनिवार की सुबह नदी से मछली मरने के लिए नदी किनारे गया था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात गांव वालों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी खबर पते ही परिजनों में कोहराम मच गया |