
*गांधी जयंती पर सर्वप्रथम कार्यालय पर झंडा फहरा कर तत्पश्चात सभागार में किया गोष्ठी का आयोजन।* । एटा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा ने प्रजापति समाज को कुम्हारी कला के कार्य हेतु पट्टे स्वीकृत कर दिए प्रमाण पत्र। जलेसर तहसील प्रांगण में गांधी जयंती का आयोजन किया गया। तहसील स्टाफ ने अपने अपने विचार रखें। साथ ही शहर से आए सत्य प्रकाश सत्य कांग्रेसी नेता ने अपने विचार रखें। वही कार्यक्रम के अध्यक्ष एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा के साथ राकेश कुमार त्यागी तहसीलदार जलेसर, विक्रम सिंह चाहर नायब तहसीलदार जलेसर, लविन कुमार कानूनगो जलेसर ,अतर सिंह लेखपाल देवकरनपुर, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर आदि कर्मचारी /अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जलेसर द्वारा प्रजापति समाज को कुम्हारी कला हेतु स्वीकृत पट्टो, के प्रमाण पत्र वितरण किये पवन कुमार प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, वीरेश कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सत्यभान प्रजापति, निवासी जौनपुरा को अपने कर कमलों द्वारा प्रदान किए। वीरेश कुमार प्रजापति जैनपुरा ने आभार व्यक्त किया।