कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती


कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
एटा 2 अक्टूबर
जिला कांग्रेस कमेटी एटा के पूर्व अध्यक्ष एकेश लोधी के नेतृत्व में घंटाघर एटा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती महात्मा गांधी अमर रहे, वंदे मातरम, भारत माता की जय, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, जय जवान जय किसान, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाकर तथा रघुपति राघव राजा राम लोकगीत गाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। गांधी को विश्व के पटल पर अहिंसा के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। अहिंसा आंदोलन की दम पर देश को आजादी दिलाने वाले बापू आज भी लोगों के दिनों में जिंदा है। हमारा कांग्रेसी कार्यकर्ता उनकी विचारधारा को मानने वाला है। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर देश प्रदेश को विघटन करने वाली ताकतों को एकजुट होकर काम खत्म करना है। पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, पूर्व प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कश्यप, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष आशिफ़ हुसैन भोले, राजेंद्र यादव, राजपाल सिंह वर्मा, युवा नेता नीरज यादव, विकास गौतम, प्रवीन जैन, नेवी जैन, ओमेंद्र सिंह, लोधी प्रतिहार संदीप राजपूत, सिद्धांत, रिंकू राजपूत, सूरज कुमार, पवन कुमार, रंजीत कुमार, अनूप्रेश लोधी, सम्प्रेश लोधी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks