मौन व्रत रख कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्या ग्रह करेंगे समाजवादी-रिपोर्ट, फैसल सिद्दीकी

राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गांधी जयंती 2 अक्टूबर को 2 घंटे का मौन व्रत रख कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्या ग्रह करेंगे समाजवाद

समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष आदरणीय हाफिज अयाज अहमद जी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के आदेशानुसार गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर जनपद बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सदस्य विधान परिषद, पूर्व सदस्य विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभी फ्रंटल के पदाधिकारी गण, सभी विधानसभा अध्यक्ष गण, महिला सभा के सभी पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि जिला मुख्यालय छाया चौराहे पर गांधी प्रतिमा के नीचे 2 घंटे का मौन व्रत रख किसान नौजवान आम इंसान और विपक्ष का दमन कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।

2 अक्टूबर को समय प्रातः 9:30 बजे पार्टी कार्यालय निकल छाया चौराहा पर उपस्थित होने की कार्यकर्ताओ से अपील की

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks