हाथरस कांड / हाथरस जा रहे राहुल गांधी से पुलिस ने की धक्का मुक्की, प्रियंका राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल बोले- मैंने क्या अपराध किया.?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सुबह 11:45 बजे के करीब पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस के लिए रवाना हुए.

पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है
हाथरस. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस में दलित बिटिया से कथित गैंगरेप के बाद हैवानियत के मामले में सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है. गुरुवार को कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पीड़ित परिवार से मिल बुलगाड़ी गांव जा रहे थे. लेकिन ग्रेटर नोएडा में ही यूपी पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया. जिसके बाद दोनों पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े. हाथरस जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनपर लाठीचार्ज किया गया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई है. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर यूपी पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी हैं. जिले में धारा 144 लागू है. कहीं भी 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते.
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हाथरस के रास्ते में यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले जाया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर किया।
कांग्रेस का आरोप, प्रियंका गांधी से भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभद्रता की. धक्का मुक्की कर गिराने की कोशिश भी की.
इससे पहले यमुना-एक्सप्रेसवे पर पुलिस के साथ हुई खींचतान में में सड़क के किनारे गिरे राहुल।
पुलिसवालों ने लाठी मारकर और धकेलकर गिराया, क्या इस देश में केवल मोदीजी, भाजपा और आरएसएस के लोग पैदल चल सकते हैं आम आदमी नहीं: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर हाथरस जाने से रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस से कहा कि, मैं अकेला हाथरस जाऊंगा, मुझे बताइये कि कौन से कानून के तहत आप मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं.
पुलिस ने कहा हम आपको आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रहे हैं जो कि फैसले की अवमानना के लिए है.
राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा हमनें उन्हें यहीं रोक दिया है. महामारी कानून को तोड़ा जा रहा है. हम उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत नहीं देंगे.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प
एक्सप्रेस वे पर पैदल जाते वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई.
मेरी भी 18 साल की बेटी है- प्रियंका गांधी
इस दौरान प्रियंका गांधी की ओर से यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. एक चैनल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा- ‘ गुस्सा आता है. मेरी भी 18 साल की बेटी है. हर महिला को गुस्सा चढ़ना चाहिए. हमारे हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि अंतिम संस्कार परिवार के बिना हो. ‘
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया है. अब दोनों नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही निकल पड़े हैं. कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीज जगह-जगह पुलिस तैनात है.
एसपी बोले- शहर में नहीं घुसने देंगे
एसपी विक्रांत वीर ने बताया है कि उन्हें राहुल और प्रियंका के आने की उनके प्रोटोकॉल के तहत कोई जानकारी नहीं मिली है. सीमाएं सील हैं. किसी को हाथरस की तरफ नहीं आने दिया जाएग, क्योंकि राजनीतिक तत्व की वजह से भीड़ बढ़ सकती है. लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें सीमाओं पर ही रोका जाएगा.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 145 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
हाथरस में बुधवार को हुए बबाल के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. उपद्रव कर रहे 145 लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद व 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353, 336, 347, 427 और 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने कई टीम भी गठित की है. बुधवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर में बवाल हुआ था इस दौरान सरकारी सम्मति को नुकसान पहुंचाया गया था.
हाथरस जा रहे राहुल गांधी से पुलिस ने की धक्कामुक्की, फिर हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्हें पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर गई है. उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और पुलिस कर्मियों के बीच बहस भी हुई. राहुल गांधी ने पूछा कि कौन से कानून का हमने उल्लंघन किया है.
राहुल गांधी ने कहा, ”किस धारा में मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है. अकेला जाना धारा 144 का उल्लंघन कैसे है.” राहुल गांधी की इस दलील पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
इससे पहले राहुल गांधी को रोकने के लिए पुलिस कर्मी ने धक्का दिया. राहुल नीचे गिर गए. इस दौरान राहुल गांधी से संवाददाता ने राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा सा धक्का लगा, कोई बात नहीं है. कभी-कभी ऐसा होता है. मैं दलित परिवार से मिलना चाहता हूं.
राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा, ”इस घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा, ”दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता. UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है. इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!”
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने के लिए करीब एक बजे राहुल गांधी अपने आवास से निकले. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. उन्हें नोएडा में डीएनडी पर रोकने की कोशिश की गई. काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया. जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये.
आगे कुछ दूर चलने के बाद यूपी पुलिस ने फिर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने धक्कामुक्की की. राहुल नीचे गिर गए. राहुल को चोट भी लगी है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लेकर चली गई. वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूट गया.
कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका और राहुल हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे. रास्ते में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उनके काफिले को परी चौक इलाके में रोक लिया.
इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये जो भाई—बहन दिल्ली से चले हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिये था. जहां भी ऐसी घटना होती है, वह जघन्य अपराध होता है. राजस्थान में भी वारदात हुई थी, मगर कांग्रेस हाथरस की घटना पर गंदी राजनीति कर रही है.’
उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी. जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं.
गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था. लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी.
इस घटना को लेकर देश भर में जगह जगह प्रदर्शन किये गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित किया है.
यूपी पुलिस की धक्कामुक्की के बाद राहुल गांधी बोले- शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।