हाथरस कांड पर पुलिस का बड़ा बयान नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

*#Lucknow….* *हाथरस कांड पर पुलिस का बड़ा बयान* *नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि* *माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी* हाथरस कांड को लेकर यूपी पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। कहा गया है कि हाथरस मामले में मृतक लड़की से दुष्कर्म नहीं हुआ था। आगरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद ये दावा यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की गर्दन के साथ शरीर में कई फ्रैक्चर होने का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में रीढ़ को गर्दन से जोड़ने वाली हड्डी में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks