दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे से गूंज उठा DND, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- आदित्यनाथ राज में हद से ज्यादा बढ़ा अपराध

‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे से गूंज उठा DND, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- आदित्यनाथ राज में हद से ज्यादा बढ़ा अपराध

कांग्रेस कार्यकर्ता डीएनडी पर भारी संख्या में जमा है। ‘दलित बेटी को न्याय दो’ का नारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराध हद से ज्यादा बढ़ गया है, और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथरस मामले पर ‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे लगा कर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो रहे हैं। इसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में जमा है।

कार्यकर्ताओं का कहना है, इस सरकार में अपराध हद से ज्यादा बढ़ गया है, और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। हम दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान तक दे देंगे।

दरअसल सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

इस मामले को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने ट्वीट टकर कहा था कि भारत की एक बेटी का रेप और कत्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा था, “ये सब सिर्फ दलितों को दबाकर उन्हें समाज में उनका ‘स्थान’ दिखाने के लिए यूपी सरकार की शर्मनाक चाल है। हमारी लड़ाई इसी घृणित सोच के खिलाफ है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks