गाड़ी के आगे रोती-बिलखती रही मृतक की मां, एम्बुलेंस बोनट पर अड़ीं महिलाएं, फिर भी कर दिया दाह संस्कार

*गाड़ी के आगे रोती-बिलखती रही मृतक की मां, एम्बुलेंस बोनट पर अड़ीं महिलाएं, फिर भी कर दिया दाह संस्कार* *खास बातें* 1 – *हाथरस पुलिस ने जबरन किया रेप पीड़ित का अंतिम संस्कार* 2 – *रात 2.30 बजे भारी विरोध के बीच पुलिस ने की अंत्येष्टि* 3 – *एम्बुलेंस बोनट पर अड़ गईं महिलाएं, परिजनों को पुलिस ने कर दिया घर में बंद* *हाथरस*, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित 20 वर्षीय युवती का अंतिम संस्कार रोकने के लिए परिजनों ने लाख जतन किए लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी. मृतक की मां एम्बुलेंस के आगे सड़क पर रोती बिलखती रही, दहाड़ मारकर रोती रही. कहती रहीं कि एक बार बेटी का मुंह दिखा दो लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी. यहां तक कि गांव और परिवार की महिलाएं एम्बुलेंस की बोनट पर भी लदकर अड़ गईं लेकिन दल-बल के साथ पहुंची पुलिस ने उन्हें भी हटाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. महिलाएं गुहार लगाती रहीं कि शव उन्हें सौंप दिया जाय ताकि अंतिम बार उसे घर ले जा सकें लेकिन पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं एम्बुलेंस के बोनट पर अड़ी हुई हैं और उसे आगे नहीं बढ़ने दे रहीं. मृतक की मां रोड पर एम्बुलेंस के आगे दहाड़ मार कर रो रही है. वह छाती पीट-पीटकर बेटी का मुंह दिखाने को कह रही है लेकिन पुलिस ने न तो शव सौंपा, न ही घर ले जाने दिया और न ही उसे देखने दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks