दुराचारियों को फांसी दो – जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की गैंगरेप पीड़िता बेटी की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई। इस पर हाथरस में मनीषा बहन के साथ हुए दुराचार अत्याचार के विरोध में सरदार सेना अकबरपुर नगर अध्यक्ष अतुल पटेल जी व ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार गौड़ जी के नेतृत्व में दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखकर, न्याय की मांग के लिए संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा कलेक्ट्रेट परिसर से सरदार पटेल जी की प्रतिमा पटेल नगर तिराहे तक कैंडल मार्च किया गया तथा दुराचारियो को जल्द फांसी देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई है। इस कार्यक्रम में सरदार सेना अंबेडकर नगर के जिलाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष रामनिवास जी, प्रदेश महासचिव डॉक्टर अमित पटेल, भारत सहयोग संघ की प्रचारक सविता पटेल, कृष्ण कुमार वर्मा जी, अजय पटेल जी, अमन पटेल जी, सुनील कुमार प्रजापति जी, रितेश वर्मा, नवनीत कुमार, मनजीत राजभर, टोनी वर्मा जी, बृजेश कुमार जिला अध्यक्ष मौलिक अधिकार पार्टी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। जिसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप जी व विधिक सलाहकार नरेंद्र बहादुर जी भी उपस्थित रहे।