आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने मनीषा के हत्यारों की केंडल मार्च निकालकर फाँसी की मांग की।

इटावा। भीम आर्मी के संस्थापक एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नुमाइश चौराहे से पक्का तालाब चौराहा ईदगाह चौराहा होते हुए बुद्ध बिहार तक कैण्डल मार्च निकाला आज़ाद समाज पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष अभिषेक आज़ाद कानपुर मण्डल मीडिया प्रभारी मोहम्मद आमीन भाई और भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोहित गौतम के नेतृत्व में आज हाथरस की रहने वाली बहन मनीषा जो कि बाल्मीकि समाज की थी ।कुछ दिन पहले वहशी दरिंदें चार लड़कों ने मनीषा के साथ बलात्कार किया ओर उसकी जीभ भी काट ली जिससे उसकी हालत बहुत खराब हो गयी थी ।जिसका आज एम्स दिल्ली में मृत्यु हो गयी।
जिलाध्यक्ष अभिषेक आज़ाद ने कहा इस समय देश के हालात बहुत खराब है ,।जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारो के साथ सत्ता में आई है ।उसी सरकार में आज बहन बेटियों की की रक्षा तक नही कर पा रही है।उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
कानपुर मण्डल मीडिया प्रभारी मोहम्मद आमीन ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से उत्तर प्रदेश में बलात्कार जैसी घटनाएं चर्म पर है आज बहन बेटियों को घर से निकलना दुशवार हो गया है।
ऐसे ही हाथरस में जो घटना मनीषा के साथ हुई हैं वो घटना दिल्ली निर्भया कांड से कम नही है ।ओर देश प्रदेश में गोदी मीडिया आज चुप है ।और कोई नेता आबाज तक नही उठा रहा है।अगर कोई देश और प्रदेश में दलितों पिछड़ो मुस्लिमों सर्वहारा वर्ग की आवाज़ अगर कोई उठा रहा है उस वीर योद्धा का नाम चन्द्रशेखर आज़ाद है ।
कैण्डल मार्च में कौमी तहफ़्फ़ुज़ कमेटी के संयोजक ख़ादिम अब्बास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज ,जंगलराज के साथ रावण राज स्थापित हो गया हैं जिसमे माँ बहन बहू व बेटियों की इज़्ज़त आबरू पर सार्वजनिक रूप से डाका डाला जा रहा है ,और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ चैन की बंशी बजाकर प्रदेश को घिरड़ा और नफरत की भट्टी में झोंककर सम्प्रदाइक्ता को बढ़ाबा दे रहे है ।कैंडल मार्च में कानपुर समभाग प्रभारी राजेश पटेल ने कहा भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी मोदी और योगी की जालिम सरकारों को सडको पर आकर मुहतोड़ जबाब देगी ।
साथ रहे कानपुर समभाग प्रभारी गोविंद गौतम कानपुर सह प्रभारी अशोक जाटव सुबोध गौतम , अभी गौतम जिलाकोषाध्यक्ष लखना ,संदीप चौधरी आज़ाद ,जितेंद्र बौद्ध ,रामनरायन आज़ाद देव जाटव ,आँशु भाई ,पंकज ,अमर चौधरी, धीरेंद्र जाटव , अंसार खान अभिषेक जाटव,सनी अम्बेडरवादी, शिवकांत गौतम। यतेंद्र दोहरे ,अजीत राजपूत जितेंद्र कुमार गौतम आदि कार्यकर्ता साथ रहे।