
*#Mathura….* *यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा* *बाइक सवार युवक सहित तीन की मौत* *अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर* हादसा मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 137 के समीप हुआ। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त हुई है। मृतकों में 63 वर्षीय हीरा बाई पत्नी नवला, अरविंद पुत्र बच्चू (22) एवं सपना पुत्री हरीराम (15) निवासी दोहिया जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) हैं। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। आगरा की ओर जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।