का झांसा देकर यौन शौषण करने तथा दहेज की मांग कर शादी से इन्कार करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने तथा दहेज की मांग कर शादी से इन्कार करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 444/2020 धारा 376 भादवि 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम* में फरार चल रहे आरोपी रुकमपाल पुत्र नरसिंह पाल निवासी साकीपुर थाना जैथरा जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 25.09.2020 को वादिया द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादिया के साथ करीब एक वर्ष पूर्व रुकमपाल पुत्र नरसिंह ने शादी का झांसा देकर नाजायज सम्बन्ध स्थापित कर लिए। अब रुकम्पाल पुत्र नरसिंह 5 लाख रुपये दहेज की मांग करके वादिया के साथ शादी करने से इनकार कर रहा है इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 444/2020 धारा 376 भादवि 4 दहेज अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक रुकम्पाल पुत्र नरसिंह को परौली चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रुकम्पाल पुत्र नरसिंह निवासी साकीपुर थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उपनिरीक्षक श्री नितिन कुमार
2- आरक्षी विवेक कुमार
3- आरक्षी शिवराज सिंह
4- पवन कुमार (चालक)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks