शाहीन बाग की दादी का दुनिया में डंका

शाहीन बाग की दादी का दुनिया में डंका! टाइम ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में 82 साल की बिल्किस दादी को दी जगह

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले साल नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। इसमें ‘शाहीन बाग की दादी’ शामिल हुई थीं। दुनिया भर में दादी ने नाम कमाया था। पिछले साल केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट पास किया था।

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आईं दादियों में से एक बिल्किस दादी का दुनिया में डंका बजा है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैग्जीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। मैग्जीन ने 82 साल की बिल्किस दादी को 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में जगह दी है।

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले साल नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। इसमें ‘शाहीन बाग की दादी’ शामिल हुई थीं। दुनिया भर में दादी ने नाम कमाया था। पिछले साल केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट पास किया था। एक्ट के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हुए थे। शहीन बाग का प्रदर्शन इस पूरे आंदोलन की पहचान बना था। शाहीन बाग में इस आंदोनल की मुख्य चेहरों में से बिल्किस दादी एक थीं।

दुनिया भर के 100 प्रभावी लोगों की सूची में टाइम ने इस साल करीब 24 नेताओं के नाम शामिल किए हैं। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है, जो इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय नेता हैं। सूची में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, रविंदर गुप्ता, भारतीय मूल के सुंदर पिचाई के नाम को भी शामिल किया गया है।

मैग्जीन के लेख में टाइम ने पीएम मोदी के बारे में लिखा है, “लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। लोकतंत्र के कई पहलू हैं, जिसमें जिन्होंने जीते हुए नेता को वोट नहीं दिया, उनके हक की भी बात होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां हर धर्म के लोग रहते हैं।”

मैग्जीन ने आगे लिखा है, “रोजगार का वादा कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई, लेकिन उसके बाद कई विवाद सामने आए। इसमें अल्पसंख्यकों पर हमले की बात भी हुई। और अब भारत कोरोना वायरस संकट की मार को झेल रहा है।”

टाइम मैग्जीन ने सबसे प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बिडेन, एंजेला मर्केल, नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े नेताओं को भी शामिल किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks