
*#Lucknow… *भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात* *बोले- कृषि पर पारित काले कानूनों के खिलाफ 25 को करेंगे चक्का जाम* भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि भाकियू केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर पारित किए गए काले कानूनों के खिलाफ देश भर में 25 सितंबर को चक्का जाम करेगा और समर्थन मूल्य व खरीद की गारंटी कानून बनने तक आन्दोलन जारी रहेगा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं पर पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और किसानों की समस्याएं सामने रखी। बैठक के बाद टिकैत ने बताया कि हमें भरोसा दिलाया गया है कि जमीन अधिग्रहण होने पर किसानों की फसलें नहीं बर्बाद होंगी। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेश सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मैनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार अजीत सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली मौजूद रहे।